नयी दिल्ली , सितंबर 04 -- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पांच सितंबर को तमिलनाडु के चेन्नई का एक दिवसीय यात्रा पर जायेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया है कि श्री राधाकृष्णन चेन्नई के गिंडी में आयोजित होने वाली इंडिया वाल्व्स 2026 में भाग लेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक बैठक हृदय के वाल्व संबंधी और संरचनात्मक हृदय रोगों के उपचार को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। इस अवसर पर वह इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का शुभारंभ भी करेंगे।

इसके अलावा श्री राधाकृष्णन चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में आयोजित एक विशेष समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में समाचार पत्र दिनमलर के प्रकाशन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित