तिरुपति , अक्टूबर 27 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश में तिरुपति के निकट तिरुचानूर मंदिर में देवी श्री पद्मावती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मंदिर पहुंचने पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी एम. रविचंद्र और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद मंदिर के पुजारियों ने उपराष्ट्रपति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान टीटीडी के अधिकारियों ने उन्हें प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री अनगानी सत्य प्रसाद, चंद्रगिरि के विधायक नानी, टीयूडीए के अध्यक्ष दिवाकर रेड्डी, टीटीडी के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी शरत, सीवीएसओ मुरली कृष्ण, जिला कलेक्टर वेंकटेश्वर और जिला पुलिस अधीक्षक सुब्बारायुडु सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित