नयी दिल्ली , सितम्बर 17 -- उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को महाराष्ट्र में मुंबई, लोनावला और पुणे का दौरा करेंगे।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि उप राष्ट्रपति सुबह मुंबई पहुंचेंगे जहां वह लालबागचा राजा के दर्शन करेंगे।
दोपहर को वह लोनावला जाएंगे और कैवल्यधाम के गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज ऑफ़ योग एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे।
उप राष्ट्रपति शाम को पुणे के नेहरू स्टेडियम स्थित श्री गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच में पुणे फेस्टिवल के 38वें संस्करण में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित