नयी दिल्ली , अगस्त 28 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप की तीन दिन की यात्रा पर शनिवार को रवाना होंगे।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि श्री राधाकृष्णन इस दौरान शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, सांस्कृतिक विरासत, उद्योग-अकादमिक सहयोग, मत्स्य पालन संबंधी आउटरीच और सार्वजनिक समारोहों से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

वह शनिवार को इरोड में कोंगु वेल्लालर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह और बेंगलुरु में विधान सौध में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे।

रविवार को वह अलप्पुझा में केरल कौमुदी के 115वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे, पथनमथिट्टा में अरनमुला जल महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे और तिरुवनंतपुरम में ओणम पेजेंट्री का उद्घाटन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित