पटना , अक्टूबर 27 -- विज्ञान को रोचक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समाज से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता-2026 में दरभंगा की टीम ने प्रथम, भागलपुर ने द्वितीय और पूर्णिया की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार और श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र, पटना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'विज्ञान और समाज' था। इसके तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इलेक्ट्रिक वाहन और अंतरतारकीय आवास एवं महासागरों के पुनरुद्धार जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रास बिहारी प्रसाद सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित