जयपुर , मार्च 03 -- राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा के प्रभारी डॉ सतीश पूनियां ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्य सभा चुनावों में बिहार की ओर से उम्मीदवार बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ पूनियां ने इसके साथ ही हरियाणा से श्री संजय भाटिया, बिहार से श्री शिवेश कुमार, असम से श्री तेराश गोवाला एवं श्री जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से सुश्री लक्ष्मी वर्मा, ओडिशा से श्री मनमोहन सामल एवं श्री सुजीत कुमार तथा पश्चिम बंगाल से श्री राहुल सिन्हा को राज्य सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किये जाने पर हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पूरा भरोसा है कि इनकी उम्मीदवारी से भाजपा की संगठनात्मक ताकत और बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित