नयी दिल्ली , जुलाई 24 -- राज्यसभा सचिवालय संसद के स्थायी सदन के नवनिर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम यहां शनिवार को शुरू होगा जिसका शुभारंभ सभापति सी.पी. राधाकृष्णन करेंगे।
राज्य सभा सचिवालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इन दो दिनों में राज्यसभा के कई वरिष्ठ सदस्य और सचिवालय के अधिकारी नवनिर्वाचित और मनोनीत सदस्यों को सदन के नियम-प्रकियाओं के बारे में उनका मार्गदर्शन करेंगे। ओरिएंटेशन सत्र के कार्यक्रमों की शुरूआत राज्यसभा के माननीय उपसभापति हरिवंश के स्वागत भाषण से होगी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभापति श्री राधाकृष्णन 'सदस्यों के विज़न और जिम्मेदारियों पर मुख्य भाषण' देंगे तथा उपसभापति हरिवंश 'प्रमुख संसदीय समितियों के कार्य और भूमिका' की चर्चा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित