पटना , जून 13 -- ामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लगभग 95 लाख 82 हजार से अधिक पेंशनधारियों ने अबतक जीवन प्रमाणीकरण कराया है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार इसके तहत राज्य के लगभग 80 प्रतिशत लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। विभाग ने शेष पेंशनधारियों से अपील किया है कि पंचायत स्तरीय शिविर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण (लाईफ सर्टिफिकेशन) कराएं, ताकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि उन्हें निर्बाध रूप से मिलती रहे।

विभाग की ओर से इसके लिए विज्ञापन के जरिए सूचना दी जा रही है। विभाग का मानना है कि सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच अनिवार्य है। योजनाओं की सतत निगरानी कर जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।

जिलेवार आंकड़े के अनुसार सबसे अधिक मधुबनी जिले में 4 लाख 78 हजार लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण कराया है। इसके बाद पूर्विचाम्परण में 4 लाख 47 हजार, पटना में 4 लाख 43 हजार, मुजफ्फरपुर में 4 लाख 24 हजार, समस्तीपुर में 4 लाख 10 हजार और दरभंगा जिले में 3 लाख 80 हजार लाभुकों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। वहीं सबसे कम आंकड़ा शेखपुरा जिले में 62 हजार दर्ज की गई है। इसके बाद शिवहर में 67 हजार, अरवल में 76 हजार और लखीसराय में 96 हजार लोगो ने जीवन प्रमाणीकरण कराया है।

हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा किया है कि प्रत्येक महीने के 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी। वहीं 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग जिन्हें पेंशन नहीं मिलती है, विभाग ने उनसे शीघ्र ही आवेदन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित