चंडीगढ़ , अप्रैल 15 -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश मेंस्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने और कई संस्थानों को अपग्रेड करने की मंजूरी दी गयी है।

उन्होंने बताया कि जींद जिले के गांव धतरथ में नये पीएचसी को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है और भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। नूंह जिले के गांव साकरस में उप स्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी में अपग्रेड करनेकी सैद्धांतिक मंजूरी मिली है।

इसके अलावा, कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरों वाले सामान्य अस्पतालमें अपग्रेड किया जाएगा। जींद के गांव बिधराना में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने को भी मंजूरी दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित