पटना , अप्रैल 13 -- कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने सोमवार को कहा कि राज्य में 2.84 लाख टन यूरिया का स्टॉक है, जिसका सही इस्तेमाल करना जरूरी है।

कृषि निर्देशक श्री यादव की अध्यक्षता में आज कृषि भवन मीठापुर में बिहार के सभी प्रमुख उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।

कृषि निदेशक ने बेठक में उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि राज्य में 2.84 लाख टन यूरिया का स्टॉक है, हमें बस इसका सही इस्तेमाल करना है। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिये कि उर्वरक पर नियंत्रण रखें और इस बात का ध्यान दें कि पूरी जाँच पड़ताल और जरूरत के मुताबिक ही उर्वरकों की बिक्री करें।

श्री यादव ने कहा कि वैकल्पिक उर्वरक का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे उर्वरकों पर निर्भरता कम हो।उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक मिले। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई थोक विक्रेता या दुकानदार या कोई पदाधिकारी गलत करता है, तो उस पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित