भरतपुर , मई 31 -- राजस्थान में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला अत्याचार के मामलों में बढ़ोत्तरी, महिला सुरक्षा, महंगाई एवं शिक्षा के साथ पेपर लीक जैसे मुद्दों से जूझते युवकों को राहत देने की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी ही चीजों में व्यस्त हैं।

भरतपुर में रविवार को आयोजित महिला कांग्रेस के नारी न्याय सम्मेलन में 41 महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम सुश्री सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में दुष्कर्म, हत्या एवं अपहरण के इस दौर में जनता को राहत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष पहले 'नहीं सहेगा राजस्थान' कह कर जनता का वोट लेने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब अपनी आंख और कान बंद करके कानून और व्यवस्था के मुद्दों पर सोई हुई है।

कार्यक्रम में राज्य और देश की अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर भी महिला कांग्रेस की नेताओं ने भाजपा पर तीखे प्रहार किये। इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की स्थानीय नेता एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित