पटना , मई 24 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक 22-23 मई 2026 को छपरा में सम्पन्न हुई। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. गिरीश चन्द्र शर्मा, संजय कुमार, पूर्व विधान पार्षद एवं राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने आज यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

भाकपा नेताओं ने बताया कि बैठक में केन्द्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी की लगातार बढ़ती कीमतों, बिहार में बढ़ते अपराध, महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अत्याचार, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी तथा नीट परीक्षा पेपर लीक जैसे मामलों के खिलाफ व्यापक जनसंघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया है।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल रही है।

भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियाँ कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा दे रही हैं तथा किसानों की जमीनों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने टाउनशिप योजना को भी पार्टी ने "कॉरपोरेट हित साधने वाली योजना" बताते हुए वापस लेने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित