पटना , अप्रैल 12 -- िहार सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बाल अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।

राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वच्छता रैंकिंग जल्द की जाएगी। इस रैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश भर में मौजूद करीब एक लाख 13 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों का समुचित मूल्यांकन किया जाएगा।इनकी रैंकिंग के दौरान केंद्रों की स्वच्छता, सफाई व्यवस्था, शौचालय की स्थिति, हाथ धोने की सुविधा, पेयजल की गुणवत्ता, कचरा प्रबंधन और बच्चों के लिए स्वस्थ वातावरण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं पर अंक दिए जाएंगे।

रैंकिंग का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता की स्थिति को बेहतर बनाना, सर्वश्रेष्ठ केंद्रों को पुरस्कृत करना और प्रोत्साहित करना, कम प्रदर्शन वाले केंद्रों में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाना, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास को स्वच्छ वातावरण से जोड़ना, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित