प्रतापगढ़ , अगस्त 23 -- राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 24 और 25 अगस्त को प्रतापगढ़ के दौरे पर रहेंगी।
जिला सूचना विभाग द्वारा रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 24 अगस्त को शाम 5.30 बजे निरीक्षण भवन, प्रतापगढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी।
विज्ञप्ति के अनुसार सुश्री कुशवाह 25 अगस्त को सुबह आठ बजे आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराया जाएगा। इसके बाद नौ बजे वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया जाएगा। पूर्वान्ह 11 बजे मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ पहुंचकर निरीक्षण करेंगी और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगी। इसके बाद अपरान्ह एक बजे विकास भवन में जनसुनवाई एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां वह आमजन और महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी।
दोपहर दो बजे विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। बैठक में पिछली जनसुनवाई में सामने आए प्रकरणों की आख्या प्रस्तुत की जाएगी और उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद अपरान्ह 3.30 बजे अफीम कोठी में सदर तहसील क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद करेंगी। शाम चार बजे रानीगंज कैंप कार्यालय, बभनमयी-रामगढ़ में रक्षाबंधन उत्सव में शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित