जयपुर , मई 12 -- राजस्थन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को उदयपुर में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के वरिष्ठ सहायक शेखर मथुरिया को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हैं।
एसीबी के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया की एसीबी इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को शिकायत प्राप्त हुई थी कि परिवादी की भांजी (सरकारी शिक्षिका) की मृत्यु होने पर राज्य बीमा के डेथ क्लेम को पास करने एवं कमियों की पूर्ति कर ज्यादा क्लेम राशि पास कराने की एवज में पहले सात लाख पचास हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई एवं 11 मई को इसके सत्यापन में श्री मथुरिया द्वारा डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेने पर सहमति तय हुई।
इसके बाद एसीबी की टीम ने परिवादी से डेढ़ लाख में से एक लाख रुपए प्रथम किश्त के रुप में रिश्वत लेते हुए श्री मथुरिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित