भोपाल , अगस्त 21 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की लंबित प्रक्रिया से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में वर्तमान में राज्य पुलिस सेवा की कैडर स्ट्रेंथ 1269 है और अधिकारियों के लिए निर्धारित आयु सीमा के भीतर भारतीय पुलिस सेवा में चयन होना पदोन्नति का एकमात्र अवसर है। अधिकारियों ने नॉन-कैडर पदों पर नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति के यथोचित अवसर तथा वन टाइम एक्सेम्पशन दिए जाने के सुझाव भी रखे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों का परीक्षण कराने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में राज्य पुलिस सेवा संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रणय नागवंशी के अलावा रश्मि खर्या, मंजुलता खत्री, शैलेन्द्र चौहान, संजय साहू, अरविंद दुबे, रूपेश द्विवेदी और प्रांजलि शुक्ला शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित