पटना , मार्च 27 -- िहार के सभी 38 जिलों में मिट्टी की जांच हो रही है, जिससे किसानों को उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है है।
राज्य में अब तेजी से कृषि का आधुनिकीकरण हो रहा है। राज्य सरकार कृषि में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दे रही है। नई तकनीक को अपनाने से जहां एक ओर फसलों का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है, वहीं किसानों की आय में भी काफी वृद्धि हो रही है। इससे राज्य में किसानों के बीच खुशहाली आ रही है।
इसी कड़ी में राज्य के किसान अब अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवा कर पता कर रहे हैं कि उनके खेतों में किन पोषक तत्वों की कमी है और कौन सा पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। इस जांच से किसान रासायनिक उर्वरकों का सही और संतुलित इस्तेमाल कर पा रहे हैं। रासायनिक उर्वरकों के स्मार्ट इस्तेमाल से जहां फसलों का उत्पादन बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गैरजरूरी इस्तेमाल कम होने से कृषि लागत में भी कमी आ रही है। इससे किसानों की आय बढ़ रही है और उनमें खुशहाली आ रही है। बिहार में मिट्टी जांच की सुविधा राज्य सरकार ने हर जिले में मुहैया करवा दी है। यह जांच राज्य में कृषि के क्षेत्र में एक मौन क्रांति लाने का काम रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित