पटना , मई 20 -- िहार सरकार ने बुधवार को "ब्रांड बिहार" की शुरुआत की घोषणा की है। यह मुख्य सचिव कोषांग के तहत स्थापित एक रणनीतिक राज्य-व्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के लिए एक एकजुट और प्रगतिशील पहचान बनाना, तथ्यों एवं जमीनी स्तर पर हो रहे बदलावों के माध्यम से छवि को मजबूत करना और बिहार को निवेश, नवाचार व अवसरों के एक उभरते हुए गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
"ब्रांड बिहार" का गठन बिहार भर में हो रही वास्तविक प्रगति, विकासात्मक कार्यों, संस्थागत सुधारों, उद्यमिता, नवाचार, सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों के नेतृत्व में हो रहे बदलावों को प्रदर्शित करके राज्य के एकीकृत ब्रांडिंग, संचार (कम्युनिकेशन) और पोजिशनिंग प्रयासों को गति देने के लिए किया गया है।
यह पहल बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और राज्य भर के हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगी ताकि एक साझा नैरेटिव तैयार किया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि बिहार की इस बदलाव की यात्रा को राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर एक व्यवस्थित, प्रामाणिक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित