चंडीगढ़ , अक्टूबर 09 -- हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समन्वयकों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राज्य एनएसएस पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए राज्य एनएसएस सेल ने विश्वविद्यालयों तथा जिला और पॉलिटेक्निक स्तर की एनएसएस इकाइयों से नामांकन आमंत्रित किए हैं।

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए कुल 42 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें विश्वविद्यालय एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक के लिए एक, जिला एवं पॉलिटेक्निक एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक के लिए एक, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों एवं इकाइयों के लिए 30 और स्वयंसेवकों के लिए 10 पुरस्कार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित