जयपुर , जून 04 -- राज्यसभा के लिए राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषित उम्मीदवार घोषित डॉ. सतीश पूनियां एवं डॉ. अलका गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल से गुरुवार को यहां मुलाकात की।
इन दोनों भाजपा प्रत्याशियों ने श्री शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता संसद में राजस्थान एवं देश की आकांक्षाओं को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करेगी।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित