भोपाल , जून 8 -- मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त होने वाली तीन सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार महेश केवट ने आज सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोनों उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी अरविंद शर्मा के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इससे पूर्व 6 जून को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग भी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन रिक्त होने वाली सीटों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जारी है और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी चरणों की कार्रवाई संपन्न की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित