मुंबई , मार्च 05 -- महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन, गुरुवार को प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल होने के बाद अब ये चुनाव निर्विरोध ढंग से संपन्न होना तय हो गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने इस बार चार उम्मीदवारों रामदास अठावले, विनोद तावड़े, माया वाघमारे और रामराव वडकुटे को मैदान में उतारा तो वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की ओर से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दिवंगत नेता अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने काफी कयासों के बाद पार्टी प्रवक्ता ज्योति वाघमारे को अपना एकमात्र उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले पार्टी के भीतर राहुल शेवाले, शाइना एनसी और गजानन कीर्तिकर जैसे कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में थे और श्री शिंदे ने दो उम्मीदवार उतारने के संकेत भी दिए थे, लेकिन अंततः केवल एक ही नाम पर मुहर लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित