भोपाल , मार्च 20 -- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर कहा कि वह स्वयं इस दौड़ में नहीं हैं और उनके अलावा कोई भी नेता पार्टी का उम्मीदवार हो सकता है।
भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद अत्यंत जिम्मेदारी वाला होता है और इसके लिए पूरा समय देना पड़ता है। इसलिए वह स्वयं राज्यसभा के लिए दावेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा। दिग्विजय सिंह के संभावित उम्मीदवार होने के सवाल पर पटवारी ने कहा कि वे भी राज्यसभा जा सकते हैं, लेकिन यह निर्णय पार्टी स्तर पर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित