भोपाल , मार्च 8 -- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह राज्यसभा के लिए तीसरा कार्यकाल नहीं लेंगे, लेकिन कांग्रेस के लिए आजीवन कार्य करते रहेंगे।

श्री सिंह ने यहां एक प्रेसवार्ता में कहा कि वह अब चुनावी राजनीति से दूर हो रहे हैं, लेकिन पार्टी के लिए एक सिपाही के रूप में अंतिम समय तक काम करते रहेंगे।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक राजनीतिक सन्यास लेने की बात नहीं कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सक्रिय राजनीति में रहकर संगठन और पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।

जब उनसे पूछा गया कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें फिर से राज्यसभा भेजना चाहे तो क्या वह मना करेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि यह एक काल्पनिक प्रश्न है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित