पटना, सितंबर 15 -- ाज्य में आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा विभिन्न जिलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की जा रही है।
इसी क्रम में राज्य के विभिन्न जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों के दौरान संदूषित एवं एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को जब्त कर नियमानुसार नष्ट किया गया तथा खाद्य पदार्थों के लीगल सैंपल भी संग्रहित किए गए हैं।
15 सितंबर को रोहतास जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह द्वारा लाल जालाराम स्थित बियॉन्ड Bread रूड्स का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संचालक मोहित सिंह की उपस्थिति में खाद्य सामग्री की जांच की गई। इस दौरान श्रीराम पापड़, जिसकी यूज़-बाई अवधि जून 2026 में समाप्त हो चुकी थी, पाया गया। एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित