पटना, सितंबर 19 -- ाज्य में आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित एवं औचक निरीक्षण, खाद्य नमूना संग्रहण एवं जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर विभिन्न जिलों में होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, डेयरी, मसाला प्रतिष्ठान, खाद्य दुकानों एवं अन्य खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में विभिन्न जिलों में किए गए निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतिष्ठानों की स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन, वैध लाइसेंस/पंजीकरण तथा खाद्य पदार्थों के उचित भंडारण की जांच की गई। कई जिलों में खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत विभिन्न जिलों में दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मसाले एवं सॉस, अनाज एवं दाल, बेकरी उत्पाद, पेय पदार्थ एवं अन्य खाद्य श्रेणियों से नमूने संग्रहित किए गए हैं। संग्रहित नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए संबंधित प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित