पटना , अप्रैल 23 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल श्री हसनैन और मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस पर वीर कुँवर सिंह आजादी पार्क में उनकी आदमकद अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधायक श्रवण कुमार, नीरज कुमार सिंह, श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, संजय सिंह, श्रीमती कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबू वीर कुँवर सिंह की अश्वारोही प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित