चंडीगढ़ , जुलाई 28 -- हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को लोक भवन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, पहुंच और समग्र विकास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। राज्यपाल ने हरियाणा के विश्वविद्यालयों की स्थिति की भी समीक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित