देहरादून , मई 04 -- उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से सोमवार को लोक भवन में पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।

श्री शर्मा ने राज्यपाल को अपने बागवानी एवं जैविक कृषि से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे बागवानी के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देकर रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि पूजा में उपयोग होने वाले विभिन्न पौधों को एक ही स्थान पर विकसित करने का अभिनव प्रयास किया गया है।

पद्मश्री शर्मा ने काली हल्दी के उत्पादन पर भी विशेष बल दिया और बताया कि इसमें अनेक औषधीय गुण होते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को इसके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किए जाने के साथ-साथ इसकी प्रभावी मार्केटिंग व्यवस्था विकसित किए जाने की आवश्यकता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित