रांची , अप्रैल 19 -- झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में चंद्रेश्वर द्वारा लिखित पुस्तक 'पुनर्नवा' का लोकार्पण किया।

राज्यपाल श्री गंगवार ने लेखक को इस कृति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक पाठकों के लिए प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर झारखण्ड विधानसभा सदस्य सी.पी. सिंह, पूर्व लोकसभा सांसद रविन्द्र राय, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित