पटना , अगस्त 17 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति स्व॰ देवशरण सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी तथा बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपसभापति रामबचन राय, बिहार विधानसभाध्यक्ष डॉ॰ प्रेम कुमार तथा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव एवं विभिन्न मंत्रीगण तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्व॰ देवशरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन किया गया तथा भजन एवं गीत प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित