चंडीगढ़ , जून 18 -- हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर आशीष कुमार घोष ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी को 9 नई एम्बुलेंस समर्पित कीं। लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई ये एम्बुलेंस विभिन्न जिलों में जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क सेवा प्रदान करेंगी।
राज्यपाल ने कहा कि रेड क्रॉस के मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और एम्बुलेंस सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने हर जिले में कम से कम एक समर्पित रेड क्रॉस एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी दोहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित