पटना , जुलाई 30 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन के दरबार हॉल में बिहार विद्युत विनियामक आयोग के नवनियुक्त सदस्य मनोज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर बिहार विद्युत विनियामक आयोग के माननीय अध्यक्ष अमीर सुबहानी, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित