पटना , जून 24 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने 51 टी.बी रोगियों को बिहार लोक भवन में फूड बास्केट का वितरण किया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत नि-क्षय मित्र के रूप में इन मरीजों को गोद लिया है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने टी.बी के मरीजों को नियमित रूप से दवा और पोषक आहार लेने को कहा। उन्होंने कहा कि दवा के लगातार सेवन तथा अपनी संकल्प शक्ति से वे टी.बी से मुक्त हो जाएँगे। उन्होंने कहा कि वे इलाज के दौरान अथवा चिकित्सक के सलाह के बिना दवा लेना बंद नहीं करें।
इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण, फूड बास्केट प्राप्त करनेवाले टी.बी के मरीज तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित