पटना , अगस्त 24 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन में टीबी रोगियों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नि-क्षय मित्र के रूप में इन मरीजों को गोद लिया है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने टीबी के मरीजों को नियमित रूप से दवा और पोषक आहार लेने को कहा। उन्होंने कहा कि बीमारी में राहत मिलने पर भी चिकित्सक के सलाह के बिना दवा लेना बंद नहीं करें।

इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती सबीहा हसनैन, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित