पटना , जुलाई 24 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को 51 तपेदिक (टीबी) रोगियों को बिहार लोक भवन में फूड बास्केट का वितरण किया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नि-क्षय मित्र के रूप में इन मरीजों को गोद लिया है।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में टीबी के मरीजों को नियमित रूप से दवा और पोषक आहार लेने को कहा। उन्होंने कहा कि दवा के लगातार सेवन तथा अपनी संकल्प शक्ति से सभी मरीज टीबी से मुक्त हो जाएँगे। उन्होंने मरीजों से कहा कि वह इलाज के दौरान अथवा चिकित्सक के सलाह के बिना दवा लेना बंद नहीं करें।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित