पटना , अगस्त 25 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीपी मंडल की जयन्ती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ, पटना के चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कई मंत्रीगण तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्व. बीपी मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन किया गया तथा भजन एवं गीत प्रस्तुत किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित