मिर्जापुर, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने गुरुवार को जिले के मड़िहान में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। श्रीमती पटेल ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिए। आंनदी बेन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राज्यपाल सोनभद्र जाने से पहले मड़िहान क्षेत्र के देवरी कलां गांव मिर्जापुर पहुंची। उन्होंने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया तथा कुलपति प्रो शोभा गौड़ एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। कुलाधिपति ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विश्वविद्यालय में बच्चों को सम्मानित किया।

राज्यपाल के यहां पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल एवं स्थानीय विधायक रमाशंकर पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने प्रशासन की ओर उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित