रांची , अगस्त 16 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में आज लोक भवन, राँची स्थित बिरसा मंडप में स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 'स्वागत समारोह' का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण एवं पूर्व सांसदगण उपस्थित थे।

इसके अलावा रांची की महापौर, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण, सैन्य अधिकारीगण, सूचना आयुक्तगण, कुलपतिगण, पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तित्व, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणमान्य नागरिक तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित