जम्मू , अक्टूबर 03 -- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुई एक 17 वर्षीया किशोरी को भारतीय सेना के जवानों ने हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के खुईरट्टा इलाके की रहने वाली इस किशोरी की पहचान सामिया अजीम के रूप में हुई है। सेना के जवानों ने उसे लाम सेक्टर (नौशेरा) में नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान हिरासत में लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित