बारां , जून 22 -- राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र स्थित राजुरा खालसा गांव में एक गाय के साथ कथित रूप से क्रूरता किए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 17 जून की रात घर के बाहर बंधी गाय को कुछ लोग खोलकर ले गए और उसके साथ क्रूरता की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित