पटना , अगस्त 20 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने गुरुवार को कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक तथा आधुनिक भारत के पथप्रदर्शक थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री राम की अध्यक्षता में आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री गांधी जी की 82वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्व. श्री गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि स्व राजीव गांधी आधुनिक भारत के पथप्रदर्शक, निर्माता और संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और विज्ञान, तकनीक, कंप्यूटर एवं दूरसंचार के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की नींव रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित