अमेठी , सितम्बर 12 -- राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा का आगाज हिंदी को दैनिक कार्यालयीन कार्यशैली और युवा पीढ़ी से जोड़ने के संदेश के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त सी.के. पांडेय ने हिंदी को अपनी दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने की जरूरत बताई।

राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में शनिवार को हिन्दी पखवाड़े का शुभारम्भ पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग सी. के. पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा ," यह आयोजन युवाओं को अपनी भाषा के प्रति जागरूक करने का एक बेहतरीन माध्यम है। हमें हिंदी को हमारी दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाते हुए अपनी क्षमता के अनुसार प्राथमिकता देने का प्रयास करना चाहिए। मैं इस प्रेरणादायक आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन को बधाई देता हूँ और हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत होने वाली सभी प्रतियोगिताओं की सफलता की कामना करता हूँ।"विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भृगु नाथ सिंह ने कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे विविध संस्कृतियों वाले देश को एकता के सूत्र में बांधती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से को हिंदी के साथ-साथ अपनी प्रांतीय भाषाओं का सम्मान और उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कुलपति प्रो. भृगु नाथ सिंह ने कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और विद्यार्थियों से हिंदी के साथ अपनी प्रांतीय भाषाओं के सम्मान का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित