नई दिल्ली , मई 21 -- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन और वीर भूमि में श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और युवाओं की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था और युवा भागीदारी को मजबूत करने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है।

उन्होंने बाद में दिल्ली नगर निगम टाउन हॉल के बाहर पौधारोपण कर राजधानी में ग्रीन कवर बढ़ाने और प्रदूषण के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस व सेवादल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित