चंडीगढ़ , मई 29 -- पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से जुड़े मामले में पुलिस को एक जुलाई तक कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये हैं।

आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने शुक्रवार को बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान दलित समुदायों के खिलाफ कथित जातिसूचक टिप्पणियों के मामले में आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया था। उन्होंने बताया कि आज हुई सुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुक्तसर साहिब की ओर से पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने आयोग को सूचित किया कि मामले से संबंधित ऑडियो क्लिप की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

पंजाब पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (मेटा) से भी जानकारी मांगी है, जिसकी रिपोर्ट अगले 30 दिनों में मिलने की संभावना है। श्री गढ़ी ने बताया कि आयोग ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मेटा की रिपोर्ट सहित विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट एक जुलाई को आयोग के समक्ष पेश की जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित