चंडीगढ़ , अक्टूबर 01 -- पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस्तीफा दे दिया है।
राजा वडिंग ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अपने 'एक्स' प्रोफाइल में पदनाम बदलकर खुद को 'पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष' कर दिया है। इससे उनके पद छोड़ने संबंधी स्थिति स्पष्ट हो गयी है।
राजा वड़िंग के पद छोड़ने की अटकलें बुधवार से चल रही थीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी की पंजाब इकाई के संगठन में नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय लिया था। इसके बाद राजा वड़िंग ने इस्तीफे की पेशकश की। उन्होंने मीडियासे बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार किया था। बाद में उनके 'एक्स' प्रोफाइल में पर के बदलाव से उनके इस्तीफा देने संबंधी स्थिति स्पष्ट हो गयी।
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी बनाये गये पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने हाल में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों से संगठन को लेकर चर्चा की थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इन बैठकों से मिले फीडबैक को नेतृत्व परिवर्तन पर विचार के दौरान शामिल किया गया।
राजा वड़िंग ने अप्रैल 2022 में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था। वह लुधियाना सीट से लोकसभा सदस्य हैं और इससे पहले पंजाब सरकार में मंत्री तथा गिद्दड़बाहा से विधायक रह चुके हैं। राजा वड़िंग का इस्तीफा पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच हुआ है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश संगठन में नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय लिया था, जिसके बाद राजा वड़िंग ने इस्तीफा दिया। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनाये गये श्री पायलट ने सितंबर में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठन को लेकर विचार-विमर्श किया था और उनसे मिले फीडबैक के आधार पर आलाकमान को रिपोर्ट दी थी।
राजा वड़िंग ने अप्रैल 2022 में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था। वह लुधियाना से लोकसभा सदस्य हैं और इससे पहले पंजाब सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद अब ने प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस में विचार-विमर्श तेज हो गया है। पूर्व सांसदएवं पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम प्रमुख दावेदारों में बताया जा रहा है। उनके अलावा सर्वश्री परगट सिंह, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राणा के.पी. सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, चरणजीत सिंह चन्नी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी ने हालांकि अभी नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
श्री सिंगला ने हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की अटकलों से दूरी बनाते हुए कहा है कि उन्हें इस संबंध में नेतृत्व की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। राजा वड़िंग ही पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगा, उसे निभाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का अधिकार कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के पास है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी कहा है कि नेतृत्व का फैसला आलाकमान को करना है और प्रदेश के नेताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुए इस संगठनात्मक बदलाव के बाद कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्षके चयन पर सभी की नजरें टिकी हैं। पार्टी नेतृत्व के सामने क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के साथ संगठन में एकजुटता कायम रखने की चुनौती भी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित