नयी दिल्ली , मई 31 -- राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने बिहार में 104.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई ने रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि शनिवार को हुई यह ज़ब्ती देश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डीआरआई की सक्रिय मुहिम का एक हिस्सा थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित