श्रीगंगानगर , मार्च 10 -- राजस्थान में श्री गंगानगर में पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में बरामद 33 करोड़ 76 लाख रुपए के नशीले पदार्थ मंगलवार को एक सीमेंट फैक्ट्री के बॉयलर में जलाकर नष्ट कर दिए गए।
पुलिस को नशीले द्रव्य एवं मादक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम मामलों में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी से भी करीब छह लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने मंगलवार को बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त किए गए नशीले पदार्थों का भारी मात्रा में नष्टीकरण किया गया है। आज न्यायालय के आदेश पर जब्त नशीले पदार्थों का भौतिक सत्यापन कराया गया। इन सभी पदार्थों को श्री सीमेंट फैक्ट्री पुलिस थाना राजियासर के बॉयलर में जला कर नष्ट कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित