जयपुर , जुलाई 16 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहीद परिवारों, पूर्व एवं सेवारत सैनिकों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में सैनिकों के साथ खड़ी हैं।
श्री शर्मा गुरुवार को यहां सैनिक कल्याण विभाग की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। सेवा से निवृत्त होने के बाद भी वे सामाजिक कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना की वीर गाथाओं और शौर्य के प्रतीकों से आमजन को रूबरू कराने के योजना बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने शहीद स्मारकों की समुचित देखभाल करने के साथ ही प्रदेशभर में स्मारकों का एकरूपीय मॉडल विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित