जयपुर , मई 23 -- राजस्थान विधानसभा भवन में शनिवार को यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामकिशोर व्यास को उनकी जयन्ती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।

विधानसभा के अधिकारियों और श्री व्यास के परिजनों ने श्री व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि श्री व्यास ने राजस्थान विधानसभा की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाया। श्री व्यास 20 मार्च 1972 से 18 जुलाई 1977 तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित